अपनाएंगे ये 5 तरीके तो पार्टनर के साथ ईजी हो जाएगी लाइफ


लाइफस्टाइल डेस्कः पति या पत्नी में से किसी भी एक के वर्किंग आवर्स ज्यादा होने से उनके रिलेशन में दूरियां आने लगती हैं। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस कर पाना मुश्किल हो जाता है। डॉ. खालिदा दुधाले, रिलेशनशिप एक्सपर्स हमें बता रही हैं ऐसे ही कुछ टिप्स जो रिश्तों में बढ़ती दूरियों को कम करने और बिजी शेड्यूल में जॉयफुल लाइफ बिताने में हो सकती हैं कारगर।
जिम्मेदारी को निभाएं
मैरिड लाइफ में कम समय के कारण अक्सर जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। कौन घर का काम करेगा, कौन बाहर का। कौन बच्चों की पढ़ाई करवाएगा और कौन रिश्तेदारी निभाएगा। पति या पत्नी दोनों में से किसी भी एक के वर्किंग आवर्स ज्यादा होने पर ऐसी सिचुएशन अक्सर लड़ाई-झगड़ों का कारण बन जाती है।
 क्या करें- आप प्लानिंग बनाकर काम करें। काम को अपने-अपने फ्री टाइम के अनुसार बांट लें। पति के पास समय अधिक है तो वह घर के काम करने में अपनी बेइज्जती बिलकुल न समझें।
Other ways: शक की गुंजाइश न रखें, सेहत पर भी ध्यान दें, सामाजिक बने रहें, क्वालिटी टाइम बिताना है बेहतर
शक की गुंजाइश न रखें
अक्सर पति या पत्नी में से किसी भी एक का लंबे समय बाहर रहना कई तरह की शंकाओं को जन्म दे देता है। बाकी आग में घी काम हमारे कुछ दोस्त या पड़ोसी कर देते हैं। हम नेगेटिव होकर वह सारी बातें सोचने लगते हैं, जितना सच्चाई से कोई लेना देना नहीं होता। कलीग्स को लेकर भी प्रॉब्लम्स बढ़ने लगती है।
क्या करें - पार्टनर पर आप जितना विश्वास करेंगे वह उतना ही आपके प्रति ईमानदार रहेगा। अपने कलीग्स की तुलना लाइफ पार्टनर से बिल्कुल भी न करें। लेट हो रहे हैं तो इन्फार्म कर देना बेहतर होगा।
सेहत पर भी ध्यान दें
ज्यादा काम करने से हमारी सेहत पर भी फर्क पड़ने लगता है। स्ट्रेस. नींद न आना और कई प्रकार की दूसरी मेन्टल प्रॉब्लम्स बढ़ जाती हैं। ये बीमारियां शादी-शुदा जिंदगी को भी काफी हद तक प्रभावित करती हैं। गुस्सा, ईर्ष्या, डिप्रेशन आदि भी इसी दौरान शुरू होने लगती हैं। पति या पत्नी में से किसी एक के जल्दी सो जाने से भी रोमांस कम हो जाता है।
क्या करें- रोजाना एक्सरसाइज करना शुरू करें। अच्छा खाएं और खुश रहें, जिससे काम का तनाव सेहत पर हावी न होने पाए। छुट्टी वाले दिन लाइफ पार्टनर को ज्यादा से ज्यादा समय दें।

सामाजिक बने रहें
टाइम कम होने की वजह से सोशल लाइफ एकदम से खत्म होने लगती है। पति या पत्नी अकेले किसी फंक्शन में जाकर शर्मिंदा महसूस करते हैं। कई बार अकेले आने पर लोगों के ताने भी उन्हें परेशान करते हैं। कई बार अच्छे पोजिशन पर बैठे लाइफ पार्टनर की तारीफ भी पति या पत्नी में हीन भावना पैदा करती है।
क्या करें- आप अपने जीवनसाथी पर भरोसा करें। उसकी बिजी लाइफ को लोगों को समझाने की कोशिश करें। कोई उनकी तारीफ करे तो उससे चिढ़ने के बजाय अपना वैल्यू एडिशन दें।
यह करें
क्वालिटी टाइम बिताना है बेहतर
कम समय पाने वाले पति और पत्नियों को जब भी वक्त मिले तब एन्जॉय करना चाहिए। उन्हें क्वांटिटी के बजाय क्वालिटी टाइम बिताने में दिलचस्पी रखनी चाहिए। जब भी मिलें तो एक दूसरे के शिकवे-शिकायतों के बजाय प्यार से मिलें। ईगो और गुस्से को साइड में रखकर मिलें। घर से दूर घूमने जाएं, बाहर डिनर या लंच करें और अकेले में समय बिताते हुए एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post