सावधान! आसमान से आ रही है बड़ी आफत, वैज्ञानिकों के उड़े होश


वॉशिंगटन। बड़ी और रहस्यमय वस्तु एक महीने के अंदर धरती से टकराने जा रही है। इसका नाम WTF1190F दिया गया है। शीर्ष वैज्ञानिकों ने इस अज्ञात वस्तु को देखा है, लेकिन वह तय नहीं कर पा रहे हैं कि यह वस्तु क्या है।


वैज्ञानिकों का कहना है कि WTF1190F दो मीटर चौड़ा है और संभवत: यह खोखला हो। ऐसे में अनुमान है कि यह कोई कृत्रिम चीज हो। इन जानकारियों के बावजूद आकाश पर नजर रखने वाले इसके वास्तविक मूल के बारे में महज अनुमान ही लगा पा रहे हैं।

वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि अंतरिक्ष वस्तु WT1190F 13 नवंबर को हिंद महासागर में गिरेगी। अभी तक इस अजीबो-गरीब वस्तु के बारे में सिर्फ अनुमान ही लगाए जा रहे हैं। 

माना जा रहा है कि WT1190F अंतरिक्ष मलबे का एक खोया हुआ टुकड़ा है या किसी अंतरिक्षयान का टूटा हुआ हिस्सा है। बहरहार अभी भी इस असमान्य वस्तु के बारे में हमारे वैज्ञानिकों ने पुष्ट जानकारी नहीं दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post