यह है दो मुंह वाला व्यक्ति, एक सोता है तो दूसरा है जगता- यह फोटोशॉप का कमाल नहीं है




इंग्लैंड (24 अक्‍टूबर):आपको यह फोटो देखकर शायद लगे कि यह फोटोशॉप का कमाल है लेकिन ऐसा नहीं है। इंग्लैंड में रहने वाले एडवर्ड मोर्दकै जन्‍म के साथ ही इस अवस्‍था में पैदा हुए थे।

हालांकि वह अपनी इस स्थिति को लेकर काफी परेशान थे क्योंकि उनका दो मुंह वाला सिर अगर एक सोता था तो दूसरा छींकता था और उनका दूसरा मुंह छींकने और हंसने के इलावा कोई भी प्रतिक्रयाएं नहीं करता था। लोगों ने तो मोर्दकै के दूसरे मुंह को शैतान का रूप कहना शुरू कर दिया था।

यही नहीं मोर्दकै ने दूसरे सिर को अपने से अलग करने के लिए डॉक्टर से भी कहा लेकिन कोई भी डॉक्टर उनके दूसरे मुंह की सर्जरी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। अपने दो चेहरों से परेशान होकर एडवर्ड मोर्दकै ने 23 वर्ष की आयु में आत्महत्या कर ली। लोगों का मानना है कि उसके मरने के बाद उसका शैतानी चेहरा कुछ फुसफुसाने लगा था।http://hindi.news24online.com/edward-mordrake-the-man-with-two-faces-98/

Post a Comment

Previous Post Next Post