दिल्ली के बाहरी सर्कल पर स्थित गुड़गांव पेशेवरों का गढ़ माना जाता है.
यह कॉल सेंटर का एक केंद्र है, वहीं यहां कुछ भूतिया जगहें भी हैं जो आपको
डरा सकती हैं. इस लेख में हम आपको गुड़गांव के 5 सबसे डरावने स्थानों के
बारे में बताएंगे, जो गुड़गांव वालों के अनुभवों पर आधारित हैं. ये दावा
करते हैं कि इन स्थानों से जुड़े उनके अनुभवों को जानने के बाद आप वहां
जाने में घबराएंगे.
1. सेक्टर 9, द्वारिका
हिन्दू पौराणिक कथाओं में माना जाता है कि पीपल के पेड़ पर अलौकिक
शक्तियां वास करती हैं. इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां स्थित पीपल
के पेड़ पर एक दुष्ट आत्मा रहती है. सेक्टर 9, द्वारका और अंधेरिया मोड़
के पीपल के पेड़ के नीचे सफ़ेद कपड़ों में एक महिला को देखा जाता है. कॉल
सेंटर में काम करने वाले लोग बाताते हैं कि जब वे गुड़गांव से रात के समय
इस रास्ते से घर जा रहे होते हैं तो कोई उन्हें पीछे से धक्का देता है और
थप्पड़ मारता है.
2. गुड़गांव – महरौली रोड
गुड़गांव और महरौली के बीच स्थित ये रोड कई डरावने मामलों के लिए पहचानी
जाती है, इसलिए यह गुड़गांव की सबसे भूतिया जगहों में से एक है. अगर आपने
इस जगह से गुज़रते हुए डर महसूस नहीं किया है तो आपको ये बात एक दिलचस्प
कहानी लग सकती है. इस रोड पर दिन के उजाले में भीड़-भाड रहती है लेकिन रात
के समय इसे मौत की सड़क कहा जाता है. रात के समय जो टैक्सी ड्राइवर BPO के
कर्मचारियों को यहां छोड़ते और लेकर जाते हैं उन्होंने कर्मचारियों को
बताया है कि सफ़ेद साड़ी में एक महिला उनकी गाड़ी के पीछे दौड़ती है. उसकी
जीभ छाती तक लटकी होती है और आंखे बाहर निकली होती हैं. जिसे देखकर कोई भी
इंसान डर जाएगा. कहा जाता है कि ये महिला 4 साल पहले इसी जगह एक रोड
एक्सिडेंट में मर गई थी.
3. अशोक विहार फ्लाइओवर
लोग बताते है कि इस फ्लाईओवर पर 1 से 4 बजे के बीच सफ़ेद कपड़ों में एक
महिला भड़कती है. अगर आप यहां से 1 से 4 के बीच गुजरते है तो कृपया यहां और
आस-पास रुकने की भूल न करें, भले ही आपको किसी से रास्ता ही क्यों न पूछना
हो. जो लोग उससे रास्ता पूछने के लिए रुके वो उस रात के बाद नहीं मिले.
फ्लाईओवर पर इस महिला का इतना आंतक है कि कोई भी रात के समय वहां रुकने कि
भूल नहीं करता.
4. सेक्टर 7, गुड़गांव
इस अपार्टमेंट में रात के अंधेरे में कुछ अजीब घटनाएं घटती है. यहां रह
रहे लोगों का दावा है कि कोई वॉशरूम में शावर ले रहा होता है और जब वह
दरवाज़ा बंद करना भूल जाता है तो उन्हें वाशरूम का दरवाज़ा बंद करने का
निर्देश देता है. जो लोग इस अपार्टमेंट की सच्चाई जानने के बाद भी यहां से
नहीं गए हैं उन्हें आज भी यहां इस तरह कि घटनाओं से रूबरू होना पड़ता है.
स्थानीय लोग अपार्टमेंट से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि इस
अपार्टमेंट के बाथरूम में एक आदमी को बेरहमी से मारा गया था.
5. Saffron B.P.O. Gurgaon
गुड़गांव में स्थित इस भूतिया कॉल सेंटर में एक मृत लड़की ‘रोज़’ का
साया मंडराता है. B.P.O के कर्मचारी और प्रबंधक ये जानते हैं कि यहां मृत
लड़की कि आत्मा भटकती है लेकिन वे इस बात को अपने दिल में ही रखते हैं.
Saffron एक कब्रिस्तान के ऊपर बनाया गया था, हर कोई इस सच्चाई से वाकिफ़
है. यहां के कर्मचारियों ने कई अजीबो-गरीब अनुभवों को सहा है. इन्ही सबूतों
के आधार पर Saffron गुड़गांव की सबसे भूतिया जगह मानी जाती है.
अगर आपको और भूतिया जगहों के बारे में पता है तो कमेंट में लिखिए.